भारत-अफ्रीका संबंधों पर संगोष्ठी का उद्घाटन करेंगे कृष्णा

नई दिल्ली, 3 मार्च (आईएएनएस)। विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा गुरुवार को यहां एक दो दिवसीय संगोष्ठी का उद्घाटन करेंगे। 'भारत और अफ्रीका-एक उभरती हुई साझेदारी' शीर्षक से इस संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।

अफ्रीकन स्टडीज एसोसिएशन ऑफ इंडिया, तीन मूर्ति भवन और सोसायटी ऑफ इंडियन ओशन स्टडीज ने संयुक्त रूप से यह आयोजन किया है।

भारत अफ्रीका में अपनी आर्थिक और राजनीतिक उपस्थिति बढ़ाने के लिए एक बड़ी कूटनीतिक पहल कर रहा है।

अफ्रीका के 53 राष्ट्रों के साथ कुल 39 अरब डॉलर का व्यापार हुआ है जो इस सहस्राब्दी की शुरुआत में व्यापार में आई एक बड़ी बढ़त है।

भारत ने '2008 भारत अफ्रीका भागीदारी' शिखर वार्ता के प्रस्ताव लागू करने के लिए अफ्रीकी संघ के साथ एक कार्ययोजना तैयार की है।

उच्चस्तरीय यात्राओं की संख्या पहले ही बढ़ गई है। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी जनवरी में तीन राष्ट्रों की यात्रा पर दक्षिण अफ्रीका पहुंचे थे। उनके बाद वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा और पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा ने भी दक्षिण अफ्रीका की यात्रा की।

पिछले साल विदेश राज्य मंत्री शशि थरूर ने कई अफ्रीकी देशों की यात्रा की थी।

दो दिवसीय संगोष्ठी के दौरान निवेश में बढ़ोतरी होगी। ओएनजीसी विदेश और राइट्स (आरआईटीईएस) जैसी कंपनियां अफ्रीका में हाइड्रोकार्बन और रेलवे क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने की बात कह रही हैं।

सम्मेलन में भारत और अफ्रीका के बीच ऐतिहासिक संबंधों पर भी चर्चा होगी।

थरूर सम्मेलन में समापन भाषण देंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+