उड़ीसा में एक नक्सली ने किया आत्मसमर्पण
भुवनेश्वर, 3 मार्च (आईएएनएस)। उड़ीसा के गजपति जिले में बुधवार को एक नक्सली ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
एक अधिकारी ने बताया कि नक्सली की पहचान जयाब माझी के रूप में की गई है, जो अदाबा इलाके का रहने वाला है। वह पांच साल पहले नक्सली संगठन से जुड़ा था और जिले में हुई कई हिंसक वारदातों में शामिल रहा है।
गजपति के पुलिस अधीक्षक संजीव अरोड़ा ने कहा, "नक्सली विचारधारा से मोहभंग होने पर इस नक्सली ने आत्मसमर्पण कर दिया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications