खुद ही सड़क की मरम्मत करेंगे गुड़गांववासी
वजीरपुर निवासी मान सिंह ने बुधवार को कहा,"हम किसी पर दबाव नहीं डाल रहे हैं। जिसकी इच्छा हो वह सड़क निर्माण के लिए रुपये देकर सहयोग कर सकता है। प्रतिदिन लाखों यात्री इस सड़क का इस्तेमाल करते हैं और गुड़गांव और फारूक नगर को जोड़ने वाला मात्र यही एक संपर्क मार्ग है।"
सिंह ने कहा,"हम पिछले पांच सालों से लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी)को इसके बारे में लिख रहे हैं, लेकिन सड़क की हालत वैसी ही बनी हुई है।"
मान सिंह, 10 अन्य ग्रामीणों के साथ सड़क किनारे डेरा डाले हुए हैं, जिससे कि यात्रियों से सहयोग राशि एकत्र की जा सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications