बीएसएफ ने पंजाब में जाली नोट जब्त किए
फिरोजपुर, 3 मार्च (आईएएनएस)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बुधवार को पंजाब के इस सीमावर्ती जिले से 10 लाख रुपये मूल्य के जाली नोट जब्त किए हैं।
बीएसएफ के पंजाब फ्रंटियर के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) जागीर सिंह ने आईएएनएस को बताया, "हमने एक संदेह के आधार पर फिरोजपुर सेक्टर की नूरवाला सीमा चौकी (बीओपी) से 10 लाख रुपये के जाली नोट बरामद किए हैं। इनमें 100 रुपये, 500 रुपये और 1,000 रुपये के जाली नोट शामिल हैं।"
उन्होंने बताया, "ये जाली नोट एक बैग में भरे हुए थे और बैग अंतर्राष्ट्रीय सीमा के नजदीक जमीन में दबा हुआ था। बदमाशों ने नोटों के दबे होने का सटीक स्थान पता लगाने के लिए कुछ निशान छोड़ दिए थे। हमने अपनी जांच शुरू कर दी है और इलाके की निगरानी बढ़ा दी गई है।"
बीएसएफ ने 25 फरवरी को पंजाब के अजनाला सेक्टर से भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक से 15 किलोग्राम हेरोइन जब्त की थी।
बीएसएफ के अधिकारियों ने पंजाब में पाकिस्तान के साथ की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर 553 किलोमीटर लंबी बाड़ लगा दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications