अधिग्रहण के एवज में 34 करोड़ रुपये की सालाना राशि मंजूर
हूडा के प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि 31 दिसंबर तक जमीन के मालिकों को 18.15 करोड़ रुपये वितरित किए गए और यह प्रक्रिया जारी है जल्द ही शेष राशि का वितरण भी कर दिया जाएगा।
नियमों के मुताबिक, सरकारी मुआवजे के अतिरिक्त जमीन मालिकों को 33 वर्ष तक प्रति एकड़ के हिसाब से सालाना 15,000 रुपये दिए जाएंगे, जिसमें प्रति एकड़ के हिसाब से सालाना 500 रुपये की बढ़ोतरी भी की जाएगी।
वहीं, निजी कंपनियां अगर जमीन का अधिग्रहण करती हैं तो उन्हें जमीन मालिकों को 33 वर्ष तक प्रति एकड़ के हिसाब से सालाना 30,000 रुपये देने होंगे और प्रति एकड़ के हिसाब से सालाना 1000 रुपये की बढ़ोतरी करनी होगी।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) और अन्य निर्माण कार्यो के लिए पिछले कुछ महीनों के दौरान हजारों एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications