अमेरिकी राजदूत ने हैदराबाद विमान की दुर्घटना को दुखद बताया

नई दिल्ली, 3 मार्च (आईएएनएस)। हैदराबाद में एयर शो दौरान भारतीय नौसेना के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के समय वहां मौजूद रहे अमेरिकी राजदूत टिमोथी जे. रोमर ने कहा, "इस तरह की दुखद घटनाएं तब और भी गहरा असर छोड़ती हैं जब आप भी उस आयोजन का हिस्सा हों।"

रोमर हैदराबाद में आयोजित 'इंडिया एविएशन 2010' में शामिल हुए अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे थे।

अमेरिकी राजदूत ने एक बयान में कहा, "दुख की बात है कि एक इतने अच्छे दिन का समापन इतना दुर्भाग्यपूर्ण रहा। इस हादसे में हुई कुल क्षति का अब तक पता नहीं चल सका है लेकिन जो लोग मारे गए हैं और जो लोग घायल हुए हैं उनके परिवारजनों के लिए हम प्रार्थना करते हैं।"

उन्होंने कहा, "इस तरह की क्षति तब और भी गहरा असर छोड़ती हैं जब आप भी उस समारोह का हिस्सा हों।"

यहां बुधवार को एक एयर शो के दौरान भारतीय नौसेना का एक विमान घनी आबादी वाले एक क्षेत्र में एक दो मंजिला इमारत से टकरा गया था। इस दुर्घटना में पायलट और सहायक-पायलट की मौत हो गई जबकि वहां मौजूद चार नागरिक घायल हो गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+