सेंसेक्स हुआ 17000 के पार (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 227.45 अंकों की उछाल के साथ 17000 के अंक को पार करके 17000.01 पर बंद हुआ।
पिछले कारोबारी सत्र की समाप्ति पर सेंसेक्स 16772.56 पर बंद हुआ था। सुबह कारोबार शुरू होने के समय यह मामूली बढ़त के साथ 16778.29 पर खुला और दिन में 17012.61 की ऊंचाई तक गया। दिन में सेंसेक्स का सबसे निचला स्तर 16778.29 रहा।
मिडकैप सूचकांक 103.27 अंक यानी 1.58 फीसदी बढ़कर 6641.93 पर और स्मालकैप सूचकांक 106.76 अंक यानी 1.29 फीसदी बढ़कर 8255.56 पर बंद हुआ।
तेल एवं गैस, ऊर्जा, रियल्टी, एफएमसीजी, बैंकिंग, धातु समेत लगभग सभी क्षेत्रों में उछाल दर्ज की गई। तेल एवं गैस सूचकांक 2.28 फीसदी, ऊर्जा सूचकांक 1.93 फीसदी, रियल्टी सूचकांक 2.16 फीसदी, एफएमसीजी सूचकांक 1.49 फीसदी, बैंकिंग सूचकांक 1.42 फीसदी और धातु सूचकांक 1.40 फीसदी बढ़त के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स में शामिल फायदे में रहने वाले प्रमुख शेयरों में जेपी एसोसिएट्स 6.14 फीसदी, टाटा पावर 5.08 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड 3.90, एनटीपीसी 2.27 फीसदी और महिंद्रा एंड महिंद्रा 2.11 फीसदी रहे।
उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी में 71.10 अंकों यानी 1.42 फीसदी की बढ़त देखी गई और यह 5088.10 पर बंद हुआ।
दिन में निफ्टी का उच्चतम स्तर 5093.25 और न्यूनतम स्तर 5015.10 रहा। पिछले कारोबारी सत्र की समाप्ति पर यह 5017.00 पर बंद हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications