सेंसेक्स 227 अंक उछला (लीड-1)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 227.45 अंकों की उछाल के साथ 17000 के अंक को पार करके 17000.01 पर बंद हुआ।
सबसे ज्यादा उछाल रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में देखी गई।
पिछले कारोबारी सत्र की समाप्ति पर सेंसेक्स 16772.56 पर बंद हुआ था। बुधवार सुबह कारोबार शुरू होने के समय यह मामूली बढ़त के साथ 16778.29 पर खुला और दिन में 17012.61 की ऊंचाई तक गया। दिन में सेंसेक्स का सबसे निचला स्तर 16778.29 रहा।
उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी में 71.10 अंकों की बढ़त देखी गई और यह 5088.10 पर बंद हुआ।
बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 1.58 और स्मालकैप सूचकांक में 1.29 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।
मिडकैप सूचकांक 103.27 अंक बढ़कर 6641.93 पर और स्मालकैप सूचकांक 106.76 अंक बढ़त के साथ 8255.56 पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications