दो बार के स्थगन के लोकसभा में शांति (लीड-2)

सदन की कार्यवाही जब दोपहर बाद दो बजे शुरू हुई तो प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी सदन में उपस्थित थे। पिछले सप्ताह बजट सत्र आरंभ होने के अवसर पर राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील ने संसद के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित किया था। इस पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत कांग्रेस के इंद्रजीत सिंह ने की।

इंद्रजीत सिंह ने धन्यवाद प्रस्ताव को पेश करने में हुए विलंब के लिए खेद प्रकट करते हुए कहा कि विपक्ष के हंगामे के कारण ऐसा हुआ।

गुड़गांव से कांग्रेस के सांसद सिंह ने कहा, "मैं भरे मन से इस प्रस्ताव को रख रहा हूं। राष्ट्रपति एक गैर राजनीतिक संस्था हैं। यह संस्था और इसकी संस्कृति पिछले 60 वर्षो में तैयार हुई है।"

बढ़ी हुई कीमतों पर विपक्ष के लगातार हंगामे से सदन की कार्यवाही के बाधित होने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव को और पहले लाया जाना चाहिए था। हंगामे के कारण ऐसा नहीं हो सका।

बजट सत्र के पहले दिन 22 फरवरी को राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील ने संसद के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित किया था।

इससे पहले हंगामे के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई।

लोकसभा की कार्यवाही जैसे ही आरंभ हुई विपक्षी सदस्यों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई वृद्धि वापस लेने की मांग करते हुए हंगामा आरंभ कर दिया। इससे सदन की कार्यवाही पहले 12 बजे तक और फिर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

उधर, राज्यसभा में भी प्रश्नकाल के आरंभ होते ही भाजपा सदस्य सदन में पार्टी के उपनेता एस. एस. अहलूवालिया और नरेंद्र पांडेय के नेतृत्व में अपने स्थान पर खड़े हो गए और पेट्रोल, डीजल की बढ़ी हुई कीमतें वापस लेने की मांग करने लगे।

हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही भी पहले दोपहर 12 बजे, फिर दो बजे और उसके बाद चार बजे तक स्थगित कर दी गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+