हॉलब्रुक ने कश्मीर पर अमेरिकी मध्यस्थता का खुलासा किया
वाशिंगटन, 3 मार्च (आईएएनएस)। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के लिए अमेरिका के विशेष दूत रिचर्ड हॉलब्रुक ने बिना कश्मीर का सीधे उल्लेख किए कहा है कि अफगान युद्ध को समाप्त करने के लिए क्षेत्रीय प्रयास के तहत अमेरिका को कश्मीर मुद्दा हल करने में भारत और पाकिस्तान की मदद करनी चाहिए।
हॉलब्रुक ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, "अफगानिस्तान, पाकिस्तान और भारत एक समान रणनीतिक क्षेत्र के साझेदार हैं। अमेरिकी नीति और अमेरिकी नीति की दुविधा को समझने के लिए यह समझना होगा कि क्षेत्र में भारत और पाकिस्तान दोनों के समान सुरक्षा हित हैं।"
भारत और पाकिस्तान के वर्ष 1947 में हुए बंटवारे का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा उस समय जो हुआ उसका सम्मान किया जाना चाहिए लेकिन दोनों देशों के अफगानिस्तान में वैध सुरक्षा हित हैं।
हॉलब्रुक ने कहा कि राष्ट्रपति बराक ओबामा और विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन और अन्य अधिकारी बार-बार कह चुके हैं कि अफगानिस्तान में क्या होता है इस बारे में अन्य कई देशों के वैध हित हैं।
यह पूछे जाने पर कि 26/11 के मुंबई हमले में शामिल आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई और अन्य आतंकवादी हमलों का मुद्दा भारत और पाकिस्तान से उनकी वार्ता के दौरान आया, हॉलब्रुक ने कहा, "इस तरह के मुद्दे दोनों पक्षों ने उठाए हैं लेकिन गोपनीय चर्चा को सार्वजनिक करने से कोई उद्देश्य हल नहीं होगा।"
उन्होंने कहा कि अमेरिका के दोनों देशों से अच्छे संबंध हैं। नई दिल्ली और इस्लामाबाद दोनों जगहों पर लोगों ने कहा कि अमेरिका दूसरे पक्ष का समर्थन कर रहा है।
उन्होंने कहा, "लेकिन यह सही नहीं है। हमारा ध्यान उनके बीच के मुद्दों पर और अच्छे संबंधों पर केंद्रित है और हम पाकिस्तान की आर्थिक मदद के लिए यथासंभव प्रयास करना चाहते हैं। यह मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इन सभी मुद्दों पर हम भारत के साथ नजदीकी सहयोग से काम कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications