शिमोगा में स्थिति शांतिपूर्ण, कर्फ्यू में ढील
कर्फ्यू में ढील मिलते ही लोगों ने दुकानों का रुख किया और जरूरी समान खरीदा। पुलिस का कहना है कि शिमोगा में स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है। शिमोगा बेंगलुरू से 280 किलोमीटर की दूरी पर है।
एक कन्नड़ अखबार में बांग्लादेश की मशहूर लेखिका तसलीम नसरीन द्वारा कथित तौर पर लिखित एक लेख को लेकर दंगा भड़क गया था। यह लेख बुर्के पर केंद्रित था। यहां दंगा भड़कने बाद पुलिस की गोलीबारी में दो लोग मारे गए थे। हिंसा में लगभग 100 दुकानें और 50 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे।
शिमोगा के एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "कर्फ्यू में सुबह सात से 8.30 बजे तक ढील दी गई। स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है।"
उल्लेखनीय है कि शिमोगा राज्य के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा का गृह नगर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications