ट्वेंटी-20 मैच जैसे हैं भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध : स्मिथ

सेंट स्टीफन कॉलेज में उन्होंने छात्रों से कहा, "ऑस्ट्रेलिया-भारत के रिश्ते ट्वेंटी-20 क्रिकेट मैच की तरह हैं, जहां एक क्षण तो जबरदस्त उत्साह रहता है इसके बाद लंबे समय तक निष्क्रियता रहती है। हम इस संबंध को टेस्ट मैच में तब्दील करना चाहते हैं।"

इस मौके पर उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वह क्रिकेट और हॉकी के जबरदस्त प्रशंसक हैं।

पिछले मई से ऑस्ट्रेलिया में कई भारतीय छात्रों पर हुए हमलों के मुद्दे पर उन्होंने कहा, "युवाओं के लिए शिक्षा को भारत और ऑस्ट्रेलिया एक अच्छे अवसर के रूप में देख रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों के ऊपर हुए हमले अफसोसजनक हैं और इससे निपटने के लिए हम वह सभी प्रयास कर रहे हैं जो कर सकते हैं।"

स्मिथ ने कहा, "भारतीय विदेश मंत्री भी इस बात पर सहमत हैं कि इन घटनाओं से हमारे सामरिक रिश्तों पर विपरीत असर नहीं पड़ना चाहिए, जिन्हें हम दो वर्षो के भीतर नई ऊंचाई पर ले गए हैं। मेरी यात्रा का एक मुख्य उद्देश्य सामरिक रिश्तों को आगे बढ़ाना भी है।"

उन्होंने कहा, "आधुनिक ऑस्ट्रेलिया प्रवासियों का देश है। अपने राष्ट्रीय दिवस 26 जनवरी पर हमने 140 देशों के 160,000 प्रवासियों को ऑस्ट्रेलियाई नागरिकता दी। इस तरह हमारा समाज कई संस्कृतियों को समेटता है, जिसमें नस्लवाद के लिए कोई जगह नहीं है।"

कॉलेज के द्वितीय वर्ष के छात्र ऋषभ शर्मा ने कहा, "मंत्री ने बहुत अच्छे से हमें समझाया हालांकि जब भी हमने किसी भारतीय पर हमले के बारे में सुना, तो हमारे दिमाग में ऑस्ट्रेलिया की एक नकारात्मक तस्वीर बनी। स्नातक के बाद उच्च शिक्षा के लिए अपनी सूची में से मैंने ऑस्ट्रेलिया का नाम हटा दिया था लेकिन अब मैं इस पर दोबारा विचार कर रहा हूं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+