उड़ीसा में शिकारियों ने हाथी को मारा डाला
एक वन अधिकारी ने बुधवार को बताया कि हाथी के कान के नीचे और सर में गोलियां लगी थी। वन अधिकारियों को इसकी जानकारी ग्रामीणों से मिली।
एक वन अधिकारी ने बताया, "हम पूरे दिन हाथी की तलाश करते रहे, लेकिन उसे खोज नहीं पाए। हम उसका इलाज कर पाते, इससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।"
अधिकारी ने संभावना जताई कि शिकारियों ने हाथी दांत के लिए उसका शिकार किया होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications