पंजाब के मोहाली में 3 बम मिले
पुलिस ने बुधवार को बताया कि दो बमों का वजन पांच किलोग्राम था जबकि तीसरा बम डेढ़ किलोग्राम का था।
पुलिस अधिकारी लखविंदर सिंह ने बताया, "यह जमीन एक अप्रवासी भारतीय भूपिंदर सिंह की है। इसे बराबर करने का काम गुरमान सिंह की देखरेख में किया जा रहा था। सेना का बम निरोधक दस्ता इन बमों को निष्क्रिय करने में लगा हुआ है।"
सिंह ने बताया, "यह जमीन कभी भारतीय सेना की थी। इससे मजबूत संभावना बनती है कि वर्ष 1971 में बम यहां दब गया हो। बम काफी पुराना है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि अभी भी यह फट जाए तो भारी तबाही हो सकती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications