उड़ीसा में दो गुटों में संघर्ष में 25 घायल
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, होली के दौरान पैसे को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गोलियां चलाईं और बम भी फेंके।
इस टकराव के दौरान रेबाना नौगांव और जगन्नाथपुर के ग्रामीणों ने कई घरों में आग भी लगा दी।
पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने आईएएनएस से कहा, "होली के दौरान दोनों पक्षों के बीच पैसे को लेकर मतभेद उभरा था, जिसके चलते गांववालों के बीच यह टकराव शुरू हुआ। इलाके में हमने अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजे हैं। इस मामले से जुड़े कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications