घाटी में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़
यह घटना पुलवामा जिले के ददसारा गांव की है। इस गांव के एक मकान में दो आतंकवादियों के छुपे होने की खबर मिलते ही राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों और पुलिस ने घर को चारों ओर से घेर लिया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण की बात को नकारते हुए सुरक्षाबलों पर जबरदस्त गोलीबारी की। आतंकवादियों को बाहर निकालने के लिए प्रयासरत सुरक्षा बलों की मदद के लिए अतिरिक्त जवान घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। गांव के आसपास के इलाके को पूरी तरह घेर लिया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications