कांग्रेस सांसदों को प्रणब ने बताए मूल्य वृद्धि के कारण
सूत्रों के अनुसार, मुखर्जी ने सांसदों से कहा कि कई राजनीतिक दल बढ़ी कीमतों को वापस लेने की मांग उठा रहे हैं लेकिन यह कदम सरकार के सामने समस्या खड़ी कर सकती है।
वित्त मंत्री ने कहा कि इस मुद्दे पर सरकार अपने सहयोगी दलों से भी चर्चा करेगी।
इस बैठक में शामिल हुए एक सांसद ने कहा कि किसी भी कांग्रेसी सांसद ने बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने की मांग नहीं की।
मुखर्जी ने यह भी कहा कि गुरुवार को होने वाली कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की बैठक में चर्चा के बाद ही इस मुद्दे पर कोई निर्णय लिया जाएगा।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सीपीपी की बैठक को संबोधित करेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications