गुजरात के एक दंगा पीड़ित ने और साक्ष्य देने की पेशकश की
अपने वकील मुकुल सिन्हा के माध्यम से दी गई याचिका में नरोदा पटिया इलाके के दंगा पीड़ित और प्रत्यक्षदर्शी सलीम शेख ने मामले की सुनवाई कर रही विशेष अदालत से कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी राहुल शर्मा द्वारा तैयार एक सीडी और एक अखबार समूह के स्टिंग ऑपरेशन को एसआईटी ने विचार के लिए नहीं लिया।
सीडी में दंगों के दौरान महत्वपूर्ण व्यक्तियों के फोन वार्तालाप दर्ज हैं जबकि स्टिंग ऑपरेशन में मीडिया समूह ने दंगों में अपनी भूमिका स्वीकार करने वालों के बयान दर्ज किए हैं।
सिन्हा ने कहा कि उन्होंने एसआईटी को जून में आवेदन देकर मामले से जुड़े इन पहलुओं पर ध्यान देने का आग्रह किया था लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसलिए उनको न्यायालय की शरण लेनी पड़ी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications