चिली में मलबे से निकाले गए 79 लोग
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक बचाव दल के प्रमुख जुआन कार्लोस ने पत्रकारों से कहा कि कन्सेपसिऑन के मध्य भाग में स्थित आल्टो रियो अपार्टमेंट इमारत के मलबे से सात शवों को बाहर निकाल लिया गया है। भूकंप में सबसे अधिक तबाह हुए शहरों में कन्सेपसिऑन भी शामिल है।
पहले अधिकारियों को लगा था कि रिक्टर पैमाने पर 8.8 की तीव्रता से आए भूकंप में इस इमारत के ढहने से करीब 100 लोगों की मौत हुई होगी। भूकंप के बाद यह तीन मंजिला इमारत मलबे में तब्दील हो गई थी।
हैती में 12 जनवरी को आए भूकंप के बाद बचाव कार्य में जुटा दल पिछले शनिवार को चिली में आए भूकंप के बाद कन्सेपसिऑन में बचाव कार्य में लगा हुआ है।
कन्सेपसिऑन सेंटियागो से 515 किलोमीटर दूर स्थित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications