गोदान एक्सप्रेस में लूटपाट, 3 यात्री घायल
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात मुम्बई से इलाहाबाद जा रही गोदान एक्सप्रेस के सामान्य डिब्बे में इटारसी स्टेशन से कुछ लुटेरे सवार हुए। इन लुटेरों ने गाड़ी के इटारसी स्टेशन से बाहर निकलते ही लूटपाट शुरू कर दी। इतना ही नहीं लुटेरों ने यात्रियों को धमकाने के लिए चाकू लहराए, जिससे तीन यात्री घायल हो गए।
राजकीय रेलवे पुलिस जबलपुर के पुलिस अधीक्षक एस. के. पांडे ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि लुटेरों की संख्या चार थी और उन्होंने इटारसी और गाडरवारा के बीच इस वारदात को अंजाम दिया। उसके बाद वे गाडरवारा के करीब रेलगाड़ी को रोककर भाग खड़े हुए। जीआरपी आरेापियों की तलाश में लगी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications