इराक में बम धमाकों में 10 की मौत, 30 घायल
पुलिस सूत्रों ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि पहले दो कारों में एक साथ धमाका हुआ और फिर एक आत्मघाती हमलावर ने भीड़ भरे इलाके में खुद को उड़ा लिया।
यह घटना सुबह 9.30 बजे की है। जिन कारों में धमाका हुआ, वे राजधानी बगदाद से 65 किलोमीटर उत्तरपूर्व में स्थित मध्य बाकुबा के पास दो सरकारी दफ्तरों के बाहर खड़ी थीं। दोनों कारों में एक के बाद एक धमाके हुए।
तीसरी घटना बाकुबा के मुख्य अस्पताल के पास की है। कार धमाकों में घायल लोगों के बारे में जानकारी जमा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग अस्पताल के बाहर जमा थे, तभी उनके बीच खड़े एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया।
आत्मघाती हमले में दियाला स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख अली अल तिमीमी की मौत हो गई। धमाके के वक्त अली कार बम हमले में घायल लोगों की पहुंचाए जा रहे राहत कार्य की देखरेख कर रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications