विमान इमारत से टकराया, 2 की मौत (लीड-3)
पुलिस आयुक्त ए. के. खान ने बताया कि हादसे में पायलट मौर्य और सह पायलट नायर मारे गए हैं।
पुलिस के अनुसार विमान 'एचजेटी-16 किरण एमके 2' हादसे का शिकार हुआ। इस विमान का निर्माण हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स द्वारा किया गया था। विमान बेगमपेट हवाई अड्डे के निकट बोवेनपल्ली इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
विमान जिस इमारत से टकराया, उसमें चार लोग मौजूद थे। इमारत का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इमारत में मौजूद चारों लोग घायल हो गए।
इस हादसे के समय हजारों लोग यहां एयर शो देख रहे थे। यह विमान नौसेना की एयरोबैटिक्स दल का हिस्सा था। पुलिस का कहना है कि हादसे में जमीन पर कोई हताहत नहीं हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उन्होंने तेज आवाज सुनी और विमान को नीचे गिरते देखा। हादसे के दौरान बेगमपेट हवाईअड्डे के समीप धुआं उठता दिखाई दिया।
स्थानीय निवासी अशोक ने कहा, "मैं उस समय घर के अंदर था जब तेज आवाज सुनाई दी। मैंने बाहर निकलकर लपटें देखी।"
नौसेना के प्रवक्ता कमांडर पी. वी. सतीश ने इस हादसे की पुष्टि की। परंतु इस बारे में उन्होंने विवरण नहीं दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications