उड़ीसा में सुरक्षाकर्मी ने आत्महत्या की
पुलिस के अनुसार एसओजी के जवान राजेश कुमार सेठी की मंगलवार रात मौके पर ही मौत हो गई। उसने अपनी बैरक में ही इस हादसे को अंजाम दिया। उस समय उसके साथी भोजन करने के बाद टेलीविजन देख रहे थे। बताया गया है कि सेठी ने अपनी गर्दन और सिर में गोली मारी।
क्योंझर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जी. सी. त्रिपाठी ने कहा, "हमें सेठी का शव खून से लथपथ मिला। उस समय उसकी राइफल उसकी छाती पर थी। आत्महत्या की वजह का पता अभी नहीं चल पाया है। वह अपने काम में बहुत होशियार था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications