बुलंदशहर में जहरीली शराब पीने से 6 की मौत
पुलिस के अनुसार सभी मौतें कोतवाली थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव में हुई है, जहां एक सरकारी ठेके से ग्रामीणों ने शराब खरीदकर उसका सेवन किया था। मरने वाले मजदूर तबके के लोग बताए जा रहे हैं।
पुलिस अधिकारी प्रथम दृष्टया इन मौतों की वजह सरकारी ठेके में बेची गई शराब में दुकानदार द्वारा अवैध तरीके से मिथाइल अल्कोहल की मिलावट किए जाने को मान रहे हैं।
जिले के पुलिस अधीक्षक नीलेश कुमार ने वहां बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि गांव के लोगों ने मंगलवार को स्थानीय सरकारी ठेके से शराब लेकर पी थी। मंगलवार देर रात से एक-एक करके इनकी हालत बिगड़नी शुरू हो गई। अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। लगभग इतने ही लोगों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है, जिनमें से तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है।
कुमार ने कहा कि जिस सरकारी ठेके से ग्रामीणों ने शराब लेकर पी थी, उसे सील कर दिया गया है। शराब के नमूने इकट्ठा करके आगरा स्थित प्रयोगशाला भेजा गया है। ठेके के कुछ कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications