कर्नाटक के शिमोगा शहर में कर्फ्यू जारी
शिमोगा के पुलिस अधीक्षक एस.मुरुगन ने आईएएनएस को बताया,"शहर में स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में हैं। शहर में सोमवार शाम से किसी भी अप्रिय घटना की कोई खबर नहीं है। "
गौरतलब है कि कर्नाटक के एक कन्नड़ दैनिक में छपे बांग्लादेश की प्रख्यात लेखिका तस्लीमा नसरीन के लेख को लेकर शुरू हुए प्रदर्शन में दो लोगों की मौत हो गई थी। इनमें से एक व्यक्ति की मौत पुलिस फायरिंग की वजह से हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications