उत्तर प्रदेश : कच्ची शराब के खिलाफ सघन अभियान

राज्य सरकार का यह निर्देश प्रदेश के गाजियाबाद और वाराणसी में कच्ची शराब से हुई 25 से ज्यादा लोगों की मौतों के मद्देनजर दिया गया है। बीते सप्ताह वाराणसी में कच्ची शराब का सेवन करके 16 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि गाजियाबाद में आज सुबह तक 6 लोग जान गंवा चुके हैं।
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक(कानून-व्यवस्था) बृजलाल ने शनिवार को लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि पुलिस और आबकारी विभाग के सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे कच्ची शराब की इकाईयों के खिलाफ सघन अभियान चलाकर इन्हें चलाने वालों की धरपकड़ सुनिश्चति करें।
बृजलाल ने कहा कि अधिकारियों से कहा गया है कि अगर जिले में कच्ची शराब का सेवन करने से एक भी मौत होती है तो उसके लिए थाना प्रभारी से लेकर पुलिस अधीक्षक तक की जवाबदेही होगी।












Click it and Unblock the Notifications