उड़ीसा में सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत

पुलिस के अनुसार पांच में से चार लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं और पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। पुरी में पिपीली के नजदीक एक ऑटो रिक्शा से सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक के टकरा जाने से यह दुर्घटना हुई।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "चालक सहित दो लोगों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई, जबकि तीन लोगों की मौत भुवनेश्वर स्थित अस्पताल में हुई।"
परिवार की एक अन्य सदस्य मयूरी जयसवाल अस्पताल में मौत से जूझ रही हैं। पुलिस अधिकारी के अनुसार ट्रक का चालक फरार हो गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications