चिली में मरने वालों की संख्या 300 के ऊपर
चिली के आंतरिक मंत्री एडमंडो पेरेज योमा ने कहा कि रिक्टर पैमाने पर 8.8 की तीव्रता वाले भूकंप और उसके बाद आई सुनामी से 300 से अधिक लोग मारे गए हैं। सैकड़ों लोगों के अभी भी गायब होने की संभावना व्यक्त की गई है। समझा जा रहा है कि ध्वस्त इमारतों के तले ये लोग दबे हो सकते हैं।
एडमंडो ने शनिवार को कहा था इस आपदा में काफी अधिक संपत्ति का नुकसान हुआ है और इस बारे में कोई आंकड़ा देना बहुत कठिन है। उन्होंने लोगों से सहायता की अपील करते हुए कहा कि सरकार राहत कार्यो में समन्वय स्थापित करने का प्रयास कर रही है।
मंत्री ने कहा कि लोगों को सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए संयम बरतना चाहिए। उधर, बचावकर्मियों ने कांसेपकियोन शहर में एक क्षतिग्रस्त इमारत से 22 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। सैकड़ों लोग अभी भी लापता हैं और आशंका है कि वे मलबे में फंसे हैं। दक्षिण अमेरिकी देश चिली में वर्ष 1960 के बाद आया यह सबसे तेज भूकंप है।













Click it and Unblock the Notifications