कंधमाल दंगों से जुड़े मामलों में 52 को बरी किया गया
सरकारी वकील पी. के. पात्रा ने बताया, "आठ अलग-अलग मामलों में देर शनिवार 52 लोगों को बरी कर दिया गया। दो मामलों की सुनवाई त्वरित अदालत संख्या एक में हुई जबकि छह मामलों की सुनवाई त्वरित अदालत संख्या दो में हुई।"
इन आठ मामलों में सात मामले आगजनी से संबंधित हैं जबकि एक मामला एक पुलिस थाने को आग के हवाले करने का है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2008 में कंधमाल जिले में विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती की हत्या के बाद हिंसा फैल गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications