मुख्यमंत्री ने दिल्लीवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने राजधानी के सभी नागरिकों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी है।
शीला दीक्षित ने अपने संदेश में कहा, "मैं दिल्लीवासियों से अपील करती हूं कि वह सम्मानजनक तरीके से होली का जश्न मनाएं और इस मौके पर रासायनिक रंगों के प्रयोग से बचें।"
उन्होंने होली के इस रंगारंग और उल्लासपूर्ण त्यौहार के अवसर पर सभी लोगों से आपसी सौहार्द और मित्रता कायम करने की अपील की। शीला दीक्षित ने होली के अवसर पर लोगों से दिल्ली को साफ सुथरा और प्रदूषणमुक्त बनाने की अपील भी की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications