बच्ची के पेट से निकाली गई सूई
कोलकाता, 27 फरवरी (आईएएनएस)। कोलकाता के एक अस्पताल के चिकित्सकों ने एक छह वर्षीय बच्ची के पेट में घुसी एक सूई को सफलतापूर्वक निकाल लिया है।
एसएसकेएम अस्पताल के अधीक्षक देबाशीष भट्टाचार्य ने आईएएनएस को शनिवार को बताया, "यह सूई बच्ची (सोहिनी) के पेट में 24 फरवरी को उस समय संयोगवश चली गई थी, जब वह अपनी गुड़िया के लिए नए पोशाक बना रही थी। उसके माता-पिता को जब घटना के बारे में जानकारी हुई तो वे उसे लेकर एसएसकेएम अस्पताल पहुंचे।"
भट्टाचार्य ने कहा, "हमने सफलतापूर्वक एक आपरेशन किया और बच्ची के पेट से सूई निकाल ली। वह अब स्वस्थ है।"
चिकित्सकों ने कहा कि सोहिनी को अब अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications