कोलकाता में सड़क दुर्घटना, 4 मरे
यह दुर्घटना शनिवार देर रात उस समय हुई जब दक्षिणी एवेन्यू क्षेत्र के कालीबाड़ी झील के समीप एक तेज गति से आ रही एक लॉरी की एक मेटाडोर से टक्कर हो गई।
कोलकाता के एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "मेटाडोर के केबीन में चालक के साथ बैठे चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गाड़ी के चालक को गंभीर चोट आई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"
उन्होंने कहा कि अभी चालक की हालत काफी गंभीर है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना के सिलसिले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। दुर्घटना के बाद से ही ट्रक का चालक फरार है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications