चिली में भूकंप से मरने वालों की संख्या 300 के पार हुई (लीड-1)

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार चिली के आंतरिक मंत्री एडमंडो पेरेज योमा ने कहा कि रिक्टर पैमाने पर 8.8 की तीव्रता वाले भूकंप और उसके बाद आई सुनामी से 300 से अधिक लोग मारे गए। सैकड़ों लोगों के अभी भी गायब होने की संभावना व्यक्त की गई है। समझा जा रहा है कि ध्वस्त इमारतों के तले ये लोग दबे हो सकते हैं।

एडमंडो ने शनिवार को कहा था इस आपदा में काफी अधिक संपत्ति का नुकसान हुआ है और इस बारे में कोई आंकड़ा देना बहुत कठिन है। उन्होंने लोगों से सहायता की अपील करते हुए कहा कि सरकार राहत कार्यो में समन्वय स्थापित करने का प्रयास कर रही है।

मंत्री ने कहा कि लोगों को सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए संयम बरतना चाहिए। उधर, बचावकर्मियों ने कांसेपकियोन शहर में एक क्षतिग्रस्त इमारत से 22 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। सैकड़ों लोग अभी भी लापता हैं और आशंका है कि वे मलबे में फंसे हैं। दक्षिण अमेरिकी देश चिली में वर्ष 1960 के बाद आया यह सबसे तेज भूकंप है।

स्थानीय समयानुसार शनिवार सुबह 3.34 बजे आए भूकंप से राजधानी सेंटियागो में भी नुकसान हुआ। भूकंप के केंद्र से करीब 320 किलोमीटर दूर स्थित राजधानी में इमारतें, सड़कें और अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को नुकसान पहुंचा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+