जिया ने हसीना से सत्ता छोड़ने को कहा
समाचार पत्र डेली स्टार ने जिया के हवाले से कहा, "देश में शासन नाम की कोई चीज नहीं है। सभी संस्थान निष्क्रिय हो गए हैं। इस सरकार ने देश को 20 साल पीछे धकेल दिया है। अवामी लीग यदि सत्ता में बनी रही तो देश और भी पीछे जाएगा।"
उन्होंने कहा, "देश हित में उन्हें सत्ता छोड़ देनी चाहिए।"
हसीना ने पिछले दिनों भारत दौरे पर भारत के साथ सुरक्षा और व्यापार संबंधी कुछ समझौतों पर हस्ताक्षर किए थे। इसके लिए हसीना को आड़े हाथों लेते हुए जिया ने उनके ऊपर भारत के साथ गुप्त सुरक्षा समझौता करने का आरोप भी लगाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications