दिल्ली में पारा चढ़ा
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार रविवार की सुबह न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक था।
आईएमडी के अनुसार दिन में मौसम साफ रहेगा। विभाग का कहना है कि दोपहर के बाद आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश नहीं होगी। रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications