कश्मीर में भूकंप के झटके
कश्मीर में आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी आमिर अली ने आईएएनएस से कहा, "घाटी में रविवार तड़के 4.51 बजे 5.7 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप से किसी प्रकार की क्षति की सूचना नहीं है।"
भूकंप का केंद्र हिंदुकुश पर्वत श्रृंखला था। अली ने कहा कि भूकंप से किसी प्रकार की क्षति इस कारण नहीं हुई क्योंकि आपदा का केंद्र समुद्र तल से 93 किलोमीटर नीचे था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications