एयर चाइना ने बेंगलुरू और शंघाई के बीच शुरू की उड़ान
बेंगलुरू, 28 फरवरी (आईएएनएस)। चीन की राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर चाइना ने बेंगलुरू और शंघाई को हवाई मार्ग से जोड़ने का काम किया है। कंपनी ने सिचुआन प्रांत के चेंगदू के लिए सीधी हवाई सेवा भी उपलब्ध कराई है।
मुंबई और कोलकाता से ऊपर बेंगलुरू को महत्व देते हुए एयर चाइना की पहली उड़ान शनिवार की देर रात यहां अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची और रविवार तड़के चेंगदू होते हुए शंघाई के लिए प्रस्थान कर गई।
कर्नाटक के पर्यटन निदेशक विश्वनाथ रेड्डी ने रविवार को देर शाम संवाददाताओं को बताया, "यद्यपि अन्य भारतीय शहरों से कड़ी प्रतिस्पर्धा थी, लेकिन एयर चाइना ने नई दिल्ली के बाद वाणिज्यिक शहर शंघाई और आईटी हब चेंगदू से जोड़ने के लिए भारत में अपने दूसरे शहर के रूप में बेंगलुरू को चुना है।"
एयर चाइना का बोइंग 757 विमान सप्ताह में दो बार (गुरुवार और शनिवार) बेंगलुरू और शंघाई के बीच चेंगदू होते हुए उड़ान भरेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications