नानाजी देशमुख के निधन पर मध्य प्रदेश में राजकीय शोक
नानाजी देशमुख का शनिवार को सतना जिले के चित्रकूट में निधन हो गया था। देशमुख पिछले कुछ अरसे से बीमार चल रहे थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नानाजी के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि वे निष्कर्म योगी थे और उन्होंने अपने जीवन को देश व समाज के लिए समर्पित कर दिया था।
राज्यपाल रामेश्वर ठाकुर, विधानसभा अध्यक्ष ईश्वर दास रोहाणी सहित प्रदेश के अनेक मंत्रियों ने भी नानाजी देशमुख के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications