पाकिस्तान में 17 तालिबान आतंकवादी मृत मिले
समाचार एजेंसी डीपीए के हवाले से सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि पेशावर से 40 किलोमीटर दूर स्थित अर्ध कबायली इलाके के डेरा आदम खेल के तूर छप्पर गांव के एक स्कूल के नजदीक के मैदान से इन आतंकवादियों के शव बरामद किए गए।
एक स्थानीय सुरक्षा अधिकारी ने अपना नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया, "सभी 17 शव गोलियों से छलनी थे। आंतकी गतिविधियों में शामिल होने की वजह से इन आंतकवादियों की सरकार तलाश कर रही थी।"
गौरतलब है कि अप्रैल 2009 से अब तक 200 से भी ज्यादा संदिग्ध तालिबान आतंकवादियों के गोली से छलनी शव स्वात घाटी के विभिन्न स्थानों से बरामद किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications