बांग्लादेश में जैश-ए-मोहम्मद के 5 आतंकी गिरफ्तार
ढाका, 28 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान से संचालित होने वाले आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के पांच आतंकवादियों को बांग्लादेश के विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया गया है।
समाचार पत्र 'डेली स्टार' ने रैपिड एक्शन बटालियन (रैब) के अधिकारी मोहम्मद कमरूज्जमां के हवाले से खबर दी है कि गिरफ्तार किए गए आंतकवादियों में से एक पाकिस्तान का रहने वाला है और चार बांग्लादेश के ही हैं।
देश की राजधानी में स्थित ढाका कॉलेज के सामने सुकन्या टॉवर से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आंतकवादी को एक होटल से गिरफ्तार किया गया।
गौरतलब है कि 13 दिसम्बर 2001 को दिल्ली में स्थित भारतीय संसद पर हमला में जैश-ए-मोहम्मद का हाथ था।
जम्मू एवं कश्मीर में नई आतंकवादी गतिविधियों में यह संगठन शामिल रहा है। लश्करे-ए- तैयबा की तर्ज पर ही जैश-ए-मोहम्मद का गठन किया गया है, जिसका संचालन पाकिस्तान से होता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications