शांति वार्ता को लेकर आशावान हैं नागा विद्रोही

नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। भारत सरकार और नागा विद्रोहियों के बीच मंगलवार को नए सिरे से शुरू होने वाली शांति वार्ता को लेकर प्रमुख नागा नेता आशान्वित हैं लेकिन वे पूर्वोत्तर में अपने लिए एक स्वतंत्र राष्ट्र की मांग के साथ कोई समझौता करने को तैयार नहीं हैं।

नागा विद्रोही नेता वी. एस. अटेम ने आईएएनएस से कहा, "शांति वार्ता को लेकर हमें बहुत उम्मीदें हैं लेकिन अपनी सम्प्रभुता के अधिकार को लेकर हम कोई समझौता नहीं करेंगे। अपनी स्वतंत्रता की मांग को न हमने छोड़ा है और न कभी छोड़ेंगे।"

अटेम, नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैण्ड-इसाक-मुइवा (एनएससीएन-आईएम) की संचालन समिति के संयोजक हैं। विद्रोही संगठन के अध्यक्ष इसाक चीसी सवू और महासचिव थुइंगालेंग मुइवा शनिवार रात नई दिल्ली पहुंचे। उन्हें भारत सरकार ने शांति वार्ता के लिए आमंत्रित किया है।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम के साथ संभावित बैठक से पहले नागा नेता पूर्व पेट्रोलियम सचिव आर. एस. पाण्डेय से मुलाकात करेंगे, जिन्हें इस मुद्दे पर नया वार्ताकार नियुक्त किया गया है।

अटेम ने कहा, "सम्प्रभुता हमारा हक है। नागाओं का इतिहास, भूगोल और संस्कृति इसे जायज ठहराती है।"

एनएससीएन-आईएम पहाड़ी नागालैंड का विस्तार करके 'ग्रेटर नागालैण्ड' बनाने की मांग को लेकर भारत सरकार से लड़ रहा है। भारत के साथ संघीय संबंधों को बरकरार रखने का वादा करते हुए एनएससीएन-आईएम नागाओं के लिए स्वतंत्र राष्ट्र की मांग कर रहा है।

उधर, राजधानी में नागा छात्रों को संबोधित करते हुए मुइवा ने कहा कि उनका संगठन स्वतंत्रता की मांग से पीछे नहीं हट सकता।

अपना नाम गोपनीय रखने की शर्त पर एक भारतीय अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि भारत सरकार बातचीत के गतिरोध को खत्म करने के लिए गंभीर है और वह शांति प्रक्रिया को गति देगी।

अधिकारी ने कहा कि सरकार नागाओं के लिए आर्थिक स्वायत्ता की घोषणा कर सकती है।

इस पर अटेम ने कहा है कि हम आर्थिक स्वायत्तता के लिए नहीं लड़ रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+