आफगान में बारूदी सुरंग फटने से 11 नागरिकों की मौत
काबुल, 28 फरवरी (आईएएनएस)। दक्षिणी अफगानिस्तान में रविवार को एक बारूदी सुरंग फटने से महिलाओं और बच्चों सहित 11 नागरिकों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी डीपीए ने सरकारी प्रवक्ता के हवाले से खबर दी है कि हमला दक्षिणी प्रांत हेलमंद में हुआ, जहां उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो)और अफगानिस्तान के हजारों सुरक्षा बलों के नेतृत्व में तालिबान के खिलाफ कार्रवाई चल रही है।
घटना उस वक्त हुई जब प्रांत नवजाद जिले में किसान खेती के काम के लिए एक ट्रेक्टर से जा रहे थे।
हेलमंद प्रांत के गर्वनर के प्रवक्ता दाऊद अहमदी ने बताया, "ख्वाजा जमाल इलाके में बारूदी सुरंग फटने से ट्रेक्टर पर सवार दो महिलाओं और दो बच्चों सहित 11 नागरिकों की मौत हो गई।"
प्रवक्ता ने बताया कि मरने वाले सभी एक ही परिवार के सदस्य थे। इस हमले की किसी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications