चिली में भूकंप के बाद न्यूजीलैंड सुनामी की चेतावनी
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार राष्ट्रीय सकंट प्रबंधन केंद्र ने कहा कि पूरे प्रशांत में 800 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से सुनामी लहरें चल रही हैं और इससे न्यूजीलैंड तट पर एक मीटर ऊंची लहरें पैदा होने की आशंका है।
तटीय इलाके के लोगों को समुद्र तटों से दूर रहने को कहा गया है।
पुलिस ने गिब्सबोर्न शहर और उत्तरी द्वीप ईस्ट कोप के छोटे समुदायों को हटाने का काम शुरू कर दिया है।
रेडियो न्यूजीलैंड के अनुसार क्राइस्टचर्च के समीप निचले इलाकों में रहने वाले लोगों ने अपने घरों को छोड़कर ऊपरी इलाकों में जाना शुरू कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications