चिली में भूकंप के बाद जापान ने सुनामी की चेतावनी जारी की
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार उत्तर पूर्वी जापान के अमोरी, मियागी और इवाटे प्रशासकीय क्षेत्रों के प्रशांत तटीय इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।
चेतावनी में तट के नजदीक रहने वालों को ऊंचे स्थानों पर जाने को कहा गया है। इन क्षेत्रों में करीब तीन मीटर ऊंची लहरों के आने की आशंका है।
मौसम एजेंसी ने एक सार्वजनिक प्रसारण में कहा कि स्थानीय समयानुसार दोपहर एक बजे होकाइडो और इजु-ओगासावारा द्वीपों तक सुनामी पहुंचने की आशंका है। इसके बाद अन्य इलाकों में सुनामी पहुंचेगी।
उल्लेखनीय है कि चिली में शनिवार को रिक्टर पैमाने पर 8.8 की तीव्रता वाले भूकंप से कम से कम 214 लोगों की मौत हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications