धोखाधड़ी के मामले में दंपति गिरफ्तार
नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में लोगों को शैक्षणिक डिग्री मुहैया कराने के लिए 65 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक दंपति को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने रविवार को बताया कि 28 वर्षीय रोचक शर्मा और उसकी 27 वर्षीय पत्नी जास्मीन शर्मा पिछले कई हफ्तों से फरार चल रहे थे। उन्हें दक्षिणी दिल्ली के लोधी इंस्टीट्यूशनल इलाके से गिरफ्तार किया गया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "इस साल जनवरी महीने में एक स्थानीय अदालत ने इस दंपति के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था, तब से दोनों फरार थे। उन्होंने 112 छात्रों को हरियाणा और जम्मू एवं कश्मीर के विश्वविद्यालयों से स्नातक और स्नातकोत्तर की डिग्री दिलाने के लिए उनसे 65 लाख रुपये एकत्रित कर लिए थे।"
पुलिस के अनुसार लोगों से रुपये लेने के बाद भागकर दोनों शहर के दूसरे हिस्से में अपना कार्यालय खोलने वाले थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications