कुत्ते के 'दिल' को ही मजदूर ने बनाया निवाला
स्थानीय मीडिया के मुताबिक रांची के बाहरी इलाके में स्थित दाकरा गांव निवासी चुकना गंजू नामक 30 वर्षीय व्यक्ति को शनिवार को एक कुत्ते ने काट लिया था। बाद में उसने कुत्ते को मार डाला। उसके बाद उसने कैंची के जरिए कुत्ते के 'दिल' को बाहर निकाल लिया और उसे कच्चा चबा गया। कुत्ते की हत्या करने के दौरान उस कुत्ते ने मजदूर को कई बार काट लिया था।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक चुकना ने बताया कि अब उसके शरीर पर रेबीज का प्रभाव नहीं पड़ेगा और उसे किसी तरह की चिकित्सकीय सहायता की आवश्यकता नहीं है।
उल्लेखनीय है कि पिछले एक सप्ताह के दौरान कुत्ते ने सात लोगों को काट लिया था। ग्रामीण उस कुत्ते से आतंकित थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications