बांदा में अपराधी की गोली मार कर हत्या
थानाध्यक्ष कृपाल सिंह ने बताया कि रविवार की दोपहर दादू भुर्जी व संगम गौतम के बीच मामूली विवाद हुआ। संगम ने अपनी लाइसेंसी राइफल से उस पर फायर कर दिया। घायलावस्था में उसे थाने लाया गया। थाने में ही उसने दम तोड़ दिया। दादू के विरुद्ध कई थानों में 17 मुकदमे दर्ज हैं और वह 98वें नम्बर का हिस्ट्रीशीटर था। वह हाल ही में जमानत पर जेल से छूटा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications