सवाल न हल करने पर शिक्षिका ने छात्रा का गाल काटा

महोबा जनपद के मुहल्ला मलखपुरा निवासी चन्द्रप्रकाश पुरवार की नौ वर्षीया बेटी श्वेता मुहल्ले के ही अरविन्दो स्कूल में तीसरी कक्षा की छात्रा है। शनिवार को शिक्षिका अर्चना मोदी बच्चों को गणित पढ़ा रही थीं। उसी समय गुणा करने का सवाल दिया गया।

श्वेता यह सवाल नहीं हल कर पाई तो पहले तो उसे बेरहमी से मारा पीटा इतने में भी जब गुस्सा शान्त नहीं हुआ तो शिक्षिका ने उसका गाल काट लिया जिससे खून बहने लगा। चन्द्रप्रकाश की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने धारा 323, 324 व 504 आईपीसी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

घटना की जांच करने आए बेसिक शिक्षा विभाग के जिला समन्यवयक दिनेश सोनी और बेसिक शिक्षाधिकारी गंगा सिंह राजपूत बताते हैं कि 'स्कूल को सरकारी मान्यता नहीं मिली है और गैर कानूनी ढंग से संचालित किया जा रहा है। उधर जिलाधिकारी वीवी पन्त ने बारावफात को अवकाश पर भी विद्यालय खोलने की अलग से जांच करने के आदेश दिए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+