दिल्ली में महिला के ऊपर फेंका तेजाब
नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली छावनी इलाके में मोटरसाइकिल पर सवार दो लड़कों ने एक 29 वर्षीय महिला पर शनिवार को तेजाब फेंक दिया। महिला उस दौरान काम से वापस अपने घर लौट रही थी।
एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया, "विमला देवी राजौरी गार्डन इलाके में एक स्वास्थ्य पेय कंपनी में सेल्सवूमैन हैं। यह घटना शनिवार शाम सात बजे की है जब वह वापस घर लौट रही थी"
अधिकारी ने बताया, "जब वह रिक्शा से लौट रही थी उसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो लड़कें उस पर तेजाब फेंक कर फरार हो गए। महिला को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। तेजाब से उसके हाथ और छाती का 20 फीसदी हिस्सा झुलस गया है।"
विवाहित महिला अपने पति के साथ नांगल इलाके में रहती है। उसका पति गिरधारी एक निजी कंपनी में काम करता है।
अधिकारी ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है, लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। हमलावरों की शिनाख्त करने की कोशिश जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications