बलात्कार का आरोपी दिल्ली पुलिस का सिपाही फरार (लीड-1)
नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम दिल्ली के द्वारका इलाके में एक 25 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार करने के आरोप में दिल्ली पुलिस का एक सिपाही फरार है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है।
दिल्ली पुलिस के इस सिपाही की तैनाती अपराध शाखा में की गई थी। पुलिसकर्मी ने द्वारका सेक्टर 16 में बलात्कार की इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब पीड़ित महिला का पति हरियाणा गया हुआ था।
पीड़िता ने अपने पति को बताया कि घटना के दौरान सिपाही ने शराब पी रखी थी। महिला का चिकित्सकीय परीक्षण कराए जाने के बाद बलात्कार की पुष्टि हुई है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि फरार सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications